اخر الاخبار

آخر الأخبار

कौशाम्बी उत्तर प्रदेश के डॉ। सुधीर सिंह ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया

 



कौशाम्बी उत्तर प्रदेश के डॉ. सुधीर सिंह ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उनकी खाशियत यह है कि वो अपने दोनों हाथों द्वारा काफी तेजी के साथ एक मिनट में 220 बार चुटकी बजाकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया है ।जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ,इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ,अमेरिका बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है ।डॉ. सुधीर को यह सफलता इस वर्ष 2020 में ही कोविड -19 की स्तिथि में ही हासिल हुई है।डॉ. सुधीर ने बिहार बुक ऑफ रिकॉर्ड और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा दिया है।इसके साथ ही उन्होंने 1300 से अधिक सर्टिफिकेट हासिल किया है ,उन्होंने विभिन्न प्रकार की शपथ, क्विज़ेज,वेबिनार, सिम्पोजियम, कॉन्फ्रेसेस में प्रतिभाग करके ये सभी सर्टिफिकेट हासिल किये हैं।इसके साथ ही उन्हें देश विदेश से अवार्ड्स भी प्रदान किये गए हैं, जिसमें कुछ अवार्ड्स इस प्रकार हैं- ग्रीनथिंकर जेड अवार्ड,इंडियन ह्यूमानिटेरि यन अवॉर्ड ,fsia real super hero award के साथ ही30 से अधिक प्रकार के अवार्ड भी मिल चुके हैं, और उन्हें देश विदेश से आनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि
से भी सम्मानित किया जा चुका है अब तक उन्हें 8 आनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।
 

ليست هناك تعليقات

مرحبا بكم في الموقع الإعلامي للمنتدى الثقافي الدولي شكرا لتواصلكم معنا ولمشاركتكم الفاعلة
Welcome to the media site of the International Cultural Forum. Thank you for contacting us and for your active participation